फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The fate of 106 candidates will be sealed in EVMs today

106 प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में होगी बंद

Tue, 14 Feb 2017 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Tue, 14 Feb 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार जिले में 13 लाख दो हजार 526 मतदाता बुधवार को 106 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के लिए पुलिस, प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में सबसे अधिक मतदाता भेल रानीपुर सीट पर हैं, जबकि सबसे कम मतदाता लक्सर विधानसभा सीट पर हैं।

जिले की 11 विधानसभाओं के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। इस महासमर के लिए जहां मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है वहीं प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रत्याशी अंतिम दिन घर-घर जाकर वोट देने की अपील की। जिले में सबसे अधिक मतदाता और प्रत्याशी भेल रानीपुर सीट पर हैं। यहां मतदाताओं की संख्या एक लाख 46 हजार 688 है, जबकि 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिले में सबसे कम मतदाता लक्सर विधानसभा सीट पर हैं, यहां 95 हजार 183 मतदाता दस प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


हरिद्वार शहर सीट पर मतदाताओं की संख्या एक लाख 43 हजार 353 है, जो नौ प्रत्याशियों को मतदान करेंगे। ज्वालापुर सीट पर एक लाख आठ हजार 787 मतदाता हैं जो सात प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसी प्रकार भगवानपुर विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या एक लाख 16 हजार 278 है, जो आठ प्रत्याशियों में से अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे। झबरेड़ा विधानसभा में एक लाख दस हजार 428 मतदाता दस प्रत्याशियों के लिए मतदान कर सकेंगे। कलियर विधानसभा के एक लाख दस हजार 953 मतदाता 11 प्रत्याशियों को मतदान करेंगे, जबकि रुड़की विधानसभा में एक लाख 12 हजार 222 मतदाता आठ प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। खानपुर विधानसभा में एक लाख 35 हजार 23 मतदाता 13 प्रत्याशियों को वोट देंगे। मंगलौर में एक लाख तीन हजार 602 मतदाता सात प्रत्याशियों को मतदान कर सकेंगे। वहीं हरिद्वार ग्रामीण सीट पर एक लाख 20 हजार 45 मतदाता आठ प्रत्याशियों में से अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान के लिए सुबह से पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कुल मतदाता : 13 लाख दो हजार 562
सबसे कम मतदाता : लक्सर में 95 हजार 183
सबसे अधिक मतदाता : रानीपुर में एक लाख 46 हजार 688
जिले में कुल बूथों की संख्या :1638

विधानसभा और प्रत्याशी
रुड़की : 08 : भाजपा से प्रदीप बत्रा, कांग्रेस से सुरेशचंद जैन, बसपा से रामशुभग सैनी, सपा से सुनीता सिंह, यूकेडी से आदेश शर्मा, पीपुल्स पार्टी से शरद पांडेय, युद्धविजय सिंह, नरेंद्र सिंह।  
खानपुर : 13: भाजपा से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, कांग्रेस से चौधरी यशवीर, बसपा से मुफ्ती रियासत, यूकेडी से संजय सिंह, सैनिक समाज पार्टी से पल्लवी कुकरेती, पहल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील, रविंद्र, मोहम्मद अरसद, अनिल कुमार, राजवीर, ऋषिराम।
मंगलौर: 07: भाजपा से ऋषिपाल बालियान, कांग्रेस से काजी निजामुद्दीन, बसपा से सरबत करीम अंसारी, रालोद लतेश कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से सुनील कुमार, ऊषा, ऊबेदुर्रहमान।
लक्सर:10 : भाजपा से संजय गुप्ता, कांग्रेस से तस्लीम अहमद, बसपा से सुभाष चौधरी, सपा से नरेंद्र गुज्जर, शिवसेना से मेनपाल, कुशलपाल, जुल्फीकार, निधि सिंह, रतेंद्र तिवारी, सुमित कुमार।
कलियर: 11 : भाजपा से जयभगवान, कांग्रेस फुरकान अहमद, बसपा से राव साजिद, यूकेडी से नितिन सैनी, भारतीय सर्वोदय पार्टी से अफजाल, मोहम्मद शहजाद, नेत्रपाल सिंह, महक सिंह, मोतीलाल मौर्या, समीर अल्वी, सुषमा।
भगवानपुर: 08 : भाजपा से सुबोध राकेश, कांग्रेस से ममता राकेश, बसपा से रामकुमार राणा, सपा से प्रेमपति, यूकेडी से विश्ंबर सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से सुरेंद्र कुमार, आदेश कुमार, प्रेम सिंह।
झबरेड़ा: 10 : भाजपा से देशराज कर्णवाल, कांग्रेस से राजपाल, बसपा से भागमल, रालोद से अतर सिंह, शिवसेना हरपाल सिंह, सपा से विमला, भारत कोमी दल से तेजपाल सिंह, कोमल रानी, मैनपाल, रीता रानी।
हरिद्वार शहर : 09 : भाजपा से मदन कौशिक, कांग्रेस से ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, बसपा अंजु मित्तल, यूकेडी आदेश, आरक्षण विरोधी पार्टी से आदेश कुमार, मनोज कुमार, राजकुमार, रवीश, विजयलक्ष्मी।
हरिद्वार ग्रामीण : 08 : भाजपा से स्वामी यतीश्वरानंद, कांग्रेस से हरीश रावत, बसपा से मुकर्रम अंसारी, यूकेडी से सुभाषचंद, लोकदल से मुस्तफा, नागेंद्र सिंह, रेनू नौटियाल, वसीम अहमद।

रानीपुर: 15 : भाजपा से आदेश चौहान, कांग्रेस से अंबरीश कुमार, बसपा से प्रशांत राय, माकपा से पीतांबर दत्त बलूनी, भारतीय मोमीन फ्रंट से आनंद कुमार वर्मा, सपा से नवीन कौशिक, बहुजन मुक्ति पार्टी से संजय कुमार, यूकेडी से तौफीक अहमद, धनेश कुमार, फैजान अंसारी, गुलशन खत्री, इरफान अली, पंकज कुमार, तीरथ पाल, उमेशचंद मिश्रा।
ज्वालापुर : 07 : भाजपा से सुरेश राठौर, कांग्रेस से एसपी सिंह, बसपा से मुल्कीराज, अरविंद कुमार, ब्रजरानी, मदनलाल, सुभाष चंचल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed