फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The farmers created a ruckus at the sugar mill gate

किसानों चीनी मिल गेट पर किया हंगामा

Sat, 28 Nov 2020 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
The farmers created a ruckus at the sugar mill gate
लक्सर। गन्ना पर्ची ले जाने का समय छह दिन निर्धारित कर दिए जाने से नाराज लक्सर गन्ना समिति के उपसभापति ने दर्जनों किसानों के साथ लक्सर शुगर मिल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने मिल प्रबंधन से वार्ता की। बाद में मिल प्रबंधन द्वारा पर्ची जारी होने के बाद उसकी तारीख बदलवाकर कभी भी तुलवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गन्ना विकास समिति के चेयरमैन चौधरी जितेंद्र सिंह नागर ने कई जनप्रतिनिधियों के साथ लक्सर शुगर मिल पहुंचकर मिल के महाप्रबंधक अजय खंडेलवाल से मुलाकात की थी। उन्होंने किसानों की गन्ना पर्ची पर तौल कर कराने का समय छह दिन किए जाने की मांग की थी। इस पर शुगर मिल ने उनकी बात मान ली थी, लेकिन शनिवार को लक्सर गन्ना समिति के उपसभापति देवेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य कीरत सिंह व समिति के डायरेक्टर विकास कुमार शुगर मिल के तौल कांटे पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। जानकारी मिलते ही गन्ना महाप्रबंधक पवन ढींगरा मौके पर पहुंचे और वार्ता की। जिस प्रकार पहले किसानों द्वारा अपनी पर्ची पर तारीख बदलवा कर गन्ना तुलवाया जाता था, उसी व्यवस्था को लागूूू करने की मांग की गई। इस पर उनकी मांगों को मान लिया गया। इस दौरान सोमेंद्र कुमार, मोहित कुमार, अनुज कुमार, मनोज कुमार, शिव कुमार, पवन राठी, संदीप चौधरी और वरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed