फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The election of the trade board became an arena, accused of rigging

व्यापार मंडल का चुनाव बना अखाड़ा, धांधली का आरोप

Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The election of the trade board became an arena, accused of rigging
रुड़की में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल को ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : ROORKEE
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर कार्यकारिणी का चुनाव व्यापारियों के बीच अखाड़ा बन गया है। प्रत्याशियों ने प्रेसवार्ता कर चुनाव में बड़ी धांधली करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने के लिए गलत तरीके से वोटर लिस्ट तैयार की गई है। बता दें कि धांधली की शिकायत के बाद सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने चुनाव पर 15 दिन के लिए रोक लगा दी थी। साथ ही चुनाव समिति से दस्तावेज तलब किए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को रामनगर स्थित एक होटल में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद कश्यप, विशाल गांधी, आकाश गोयल, सुरजीत सिंह चंदोक, महामंत्री पद के प्रत्याशी कमल चावला और व्यापारी बेबी खन्ना ने प्रेसवार्ता की। अरविंद कश्यप ने कहा कि कुछ प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने के लिए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई है। कई लोगों को फर्जी तरीके से सदस्य बनाकर उनके नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराए गए हैं। जिलाध्यक्ष संजीव ग्रोवर ने कहा कि चुनाव में धांधली की शिकायत उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से भी की है। जब जिलाध्यक्ष पर इतने गंभीर आरोप लग रहे हैं तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। सुरजीत सिंह चंदोक ने कहा कि चुनाव धन और बल के साथ लड़ा जा रहा है। विशाल गांधी ने कहा कि चुनाव में कुछ लोग धांधली कर जीत हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि वह मनोनीत होकर जिलाध्यक्ष बन गए हैं। बिना मनोनयन के चुनाव जीतकर दिखाएं। आकाश गोयल ने कहा कि चुनाव में धांधली की जा रही है। इसकी जांच होनी चाहिए और पारदर्शिता से चुनाव हो। कमल चावला ने कहा कि वह चुनाव में व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए खड़े हुए थे। उन्होंने चुनाव पारदर्शिता के आधार पर कराने की बात कही। बेबी खन्ना ने कहा कि उन्हें जेएम की रिपोर्ट का इंतजार है। अगर इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो अलग संगठन बनाएंगे। इस दौरान सौरभ गोयल, प्रदीप पाल, सौरभ चौरसिया, अंकित चौधरी, सारंग ग्रोवर, हेमंत जुल्का, राहुल कश्यप, सचिन कश्यप, आशु आदि मौजूद रहे। वहीं, जिलाध्यक्ष सौरभ भूूषण का कहना है कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रेसवार्ता में नहीं पहुंचे अन्य प्रत्याशी
रामनगर में प्रेसवार्ता के दौरान अन्य प्रत्याशियों के नहीं बुलाने के सवाल पर व्यापारियों ने कहा कि उन्हें आमंत्रित किया गया था। बताया गया था कि वे प्रेसवार्ता में पहुंचेंगे, लेकिन वे नहीं आए। इस बीच एक प्रत्याशी प्रेस वार्ता से पहले ही होटल से चले गए। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हुईं।
--
रुड़की में चुनाव, जिले और प्रदेश में मनोनयन पर सवाल
प्रदेश में रुड़की के अलावा कहीं पर भी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नहीं हुआ चुनाव
स्थानीय व्यापारियों ने जिले और प्रदेश कार्यकारिणी पर उठाए सवाल, जिलाध्यक्ष से मांगा इस्तीफा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। रुड़की में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर कार्यकारिणी का चुनाव व्यापारियों के बीच जुबानी जंग और आरोप-प्रत्यारोप का अखाड़ा बन गया है। स्थानीय व्यापारी खुलकर जिला और प्रदेश कार्यकारिणी के विरोध में आ गए हैं। व्यापारियों ने रुड़की में चुनाव और जिले व प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनयन पर कई सवाल उठाए हैं।
सात फरवरी को होने वाले प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनाव पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद पर खड़े व्यापारी सुरजीत सिंह चंदोक ने बहिष्कार कर दिया है। वहीं, व्यापारी बेबी खन्ना ने सार्वजनिक मंच और सोशल मीडिया के जरिये जिले के पदाधिकारियों पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि फर्जी रसीद काटकर सदस्य बनाए गए हैं। मामला इतना बढ़ा कि शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल तक जा पहुंची। उन्होंने संज्ञान लेते हुए चुनाव को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया। साथ ही चुनाव समिति से पूरी रिपोर्ट मांगी है। वहीं, चुनाव के विरोध में खड़े हुए व्यापारियों ने बिना चुनाव के मनोनीत की गई जिला कार्यकारिणी पर भी सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि रुड़की नगर की इकाई के लिए बाकायदा चुनाव कराए जा रहे हैं जबकि जिला कार्यकारिणी में उनके ऊपर पदाधिकारियों को थोप दिया गया है। ये मनमानी कर रहे हैं।
--
गुटों में बंटे व्यापारी, नए संगठन की राह तैयार
अब तक एक मंच से समस्याओं को उठाने वाले व्यापारी गुटों में बंट गए हैं। उनमें अपने-अपने गुट को आगे बढ़ाने की होड़ मच गई है। यहां तक कि व्यापारियों की इस फूट में नए संगठन की राह भी तैयार होने लगी है। व्यापारी बेबी खन्ना ने कहा कि वह अपना अलग संगठन बनाएंगे। जल्द ही वह संगठन के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करेंगे। अगर जेएम के हस्तक्षेप के बाद भी कोई समाधान नहीं निकलता है तो हाईकोर्ट जाएंगे।
--
संगठन की जमा धनराशि पर उठे सवाल
चुनाव को लेकर मचे घमासान के बीच अब सदस्यता शुल्क पर भी सवाल उठने लगे हैं। सवाल उठे रहे हैं कि पिछले साल जो धनराशि एकत्रित हुई थी, वह कहां है और किसके पास। कुछ व्यापारी दबी जुबान से एकत्रित धनराशि को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि रुड़की में करीब तीन हजार व्यापारियों की रसीद काटी गई है, लेकिन उनसे लिया गया शुल्क बैंकों में नहीं है।

--
चुनाव पर संकट के बादल
धांधली को लेकर मचे घमासान के बीच अब चुनाव रद्द होने का संकट खड़ा हो गया है। कई व्यापारी चुनाव को रद्द करने की मांग करने लगे हैं। उनका कहना है कि कोरोना की वजह से जब चुनाव इतने दिन टल गया तो कुछ महीनों के लिए रद्द कर देना चाहिए। पूरी जांच करने के बाद चुनाव की प्रक्रिया दोबारा से शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed