{"_id":"577ff2204f1c1bd7497fbb20","slug":"the-death-of-two-young-men-in-saudi-mangalore-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी में मंगलौर के दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी में मंगलौर के दो युवकों की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर। सऊदी अरब में नौकरी करने गए क्षेत्र के एक गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि उनके दो साथी घायल हो गए हैं। शुक्रवार को दूतावास की ओर से परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
मंगलौर क्षेत्र के कुम्हराड़ी गांव के चार युवक करीब एक साल पहले सऊदी अरब की राजधानी रियाद के समीप हायल नामक कस्बे में चालक की नौकरी करने गए हुए थे। ईद की छुट्टी के दिन चारों युवक हायल से करीब 800 किलोमीटर दूर रह रहे क्षेत्र के युवक से मिलने गए हुए थे। इसके लिए चारों ने किराये पर एक कार ली हुई थी। वहां से लौटते समय इनकी कार सामने से आ रहे एक वाहन से टकरा गई। इसमें मुजस्सिम (24 वर्ष, पुत्र जमशेद), शाहनवीर (उर्फ पप्पू, 23 वर्ष पुत्र मुंतजिर) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शोहेब (पुत्र मतलूब) एवं परवेज (पुत्र इरशाद) घायल हो गए। कुम्हराड़ी गांव के पूर्व प्रधान शराफत अली ने बताया कि चारों युवक करीब एक वर्ष पहले नौकरी करने सऊदी अरब गए हुए थे। दूतावास की ओर से परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है। शव गांव लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
मोहम्मदपुर झाल से दो शव बरामद
नारसन। मोहम्मदपुर झाल से पुलिस ने शुक्रवार को दो शव बरामद किए हैं। इसमें एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जबकि दूसरे की शिनाख्त गौरव-15 पुत्र रविंद्र निवासी औरंगाबाद सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को किसी ग्रामीण ने मोहम्मदपुर झाल पर दो शव होने की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। इसमें से एक शव चार-पांच साल के बच्चे का बताया जा रहा है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बैंक से बाइक चोरी
नारसन। एसबीआई बैंक से एक बाइक चोरी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से छानबीन की गयी, किन्तु चोर हत्थे नही चढ़ सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 11 बजे अरविन्द कुमार निवासी नारसन खुर्द एसबीआई बैंक में अपनी धनराशि जमा करने के लिए बैंक के बाहर बाइक खड़ी करके अन्दर गया। काम निपटाकर जैसे ही अरविन्द बाहर आया तो उसे बाइक नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाइक चोरी की तहरीर नारसन चौकी पर दे दी गयी है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश करने में जुटी है।