फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The daughter was murdered for trying to break the relationship

बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश पर की थी हत्या

Sat, 20 Mar 2021 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The daughter was murdered for trying to break the relationship
झबरेड़ा थाने में पकड़ा गया विवाहिता की हत्या का आरोपी। - फोटो : ROORKEE
प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपी ने बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश करने पर प्रेमिका की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चुनरी और बाइक भी बरामद की है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

झबरेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने 17 मार्च को एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। अगले दिन महिला का शव मंगलौर में गंगनहर के पास मिला था। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी की धारा को हत्या में तरमीम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शक के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने झबरेड़ी मार्ग से राजेंद्र निवासी झबरेड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला के साथ उसके करीब आठ साल से प्रेम संबंध थे। दोनों के प्रेम संबंधों का परिजनों को पता चला गया था।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत में मामले का निपटारा हो गया था। आरोपी ने बताया कि इसके बावजूद महिला उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी। इसी बीच उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया था। आरोप है कि महिला उसकी बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश कर रही थी। साथ ही छोटी बेटी के बारे में गलत बातें फैला रही थी। इससे परेशान होकर राजेंद्र ने महिला को कॉल की और पैसों का लालच देकर मंगलौर बुलवाया था। इसके बाद चुनरी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चुनरी और बाइक बरामद कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed