{"_id":"69512936c30a8f7b5203af8a","slug":"the-corporation-cut-the-wires-but-electricity-theft-persists-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-148809-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: निगम ने काटे तार, बिजली चोरी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: निगम ने काटे तार, बिजली चोरी बरकरार
Sun, 28 Dec 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 28 Dec 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
- बिना कनेक्शन जल रही हैं सुल्तानपुर आदमपुर की करीब 100 से अधिक स्ट्रीट लाइटें
सुल्तानपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में रास्तों के किनारे लगी करीब 100 से अधिक स्ट्रीट लाइटें बिना बिजली कनेक्शन जलाई जा रही हैं। इससे ऊर्जा निगम को राजस्व नुकसान हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि निगम ने डेढ़ माह पहले इन लाइटों के तार काटे थे फिर भी बिजली चोरी कर इन्हें जलाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी बकाया बिल व बिजली चोरी के मामलों में आम उपभोक्ताओं पर कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं, नगर पंचायत की ओर से बिना कनेक्शन जलाई जा रही स्ट्रीट लाइटों के मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र में 100 से अधिक स्ट्रीट लाइटें बिना कनेक्शन के लगाई गईं हैं। इन लाइटों को चोरी की बिजली से जलाया जा रहा है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के सब स्टेशन भट्टीपुर के एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर ने स्ट्रीट लाइटों के लिए विद्युत कनेक्शन नहीं कराया है। इसी कारण करीब डेढ़ माह पहले चोरी से जल रही स्ट्रीट लाइटों के तार काटे गए थे। यदि वर्तमान में भी चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा है, तो इसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।