फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The cleaning workers demonstrated by boycotting the work

कार्य बहिष्कार कर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 19 Jul 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The cleaning workers demonstrated by boycotting the work
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले 11 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि उत्पीड़न बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में सभी सफाई कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। इसे लेकर सोमवार को नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संघ के संरक्षक सुखमेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। किसी भी हाल में सफाई कर्मियों का उत्पीड़न या अनदेखी बरदाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार से पूरे प्रदेश में कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर हैं।
विज्ञापन

संघ की नगर अध्यक्ष बिमला देवी ने कहा कि मांगें पूरी नहीं की जातीं तो सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद संघ की ओर से शहरी विकास मंत्रालय को पत्र भेजकर जल्द मांगें पूरी करने की मांग की गई। मौके पर नरेश कुमार, बिजेंद्र बहोत, अशोक कुमार, विपिन, विनोद डोगरा, अमित कौशल, नवीन सौदाई, प्रेमचंद मेहरा, सुनील, राजू बिरला, रोबिन, कपिल, जोगेंद्र बहोत, राजीव, एकता, शुभम, जॉनी बेनीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed