Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The Civil Hospital is on full alert mode for dengue prevent

Roorkee News: डेंगू पर होगा वार, सिविल अस्पताल में तीन वार्ड तैयार

Mon, 23 Sep 2024 03:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
The Civil Hospital is on full alert mode for dengue prevent
Iअस्पताल में डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए पूरी की तैयारी
विज्ञापन

I

I
I

Iमरीजों की देखभाल के लिए अलग रहेगा स्टाफ, अधिकारी जानेंगे हालI

डेंगू की रोकथाम और मरीजों के उपचार के लिए सिविल अस्पताल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। डेंगू के मरीजों को उपचार के दौरान कोई परेशानी न हो इसे लेकर अस्पताल में डेंगू वार्ड समेत तीन वार्ड तैयार किए हैं। डेंगू वार्ड फुल होने पर मरीजों को अन्य वार्डों में भर्ती किया जाएगा। साथ ही मरीजों की निगरानी के लिए अलग से स्टाफ तैनात किया जाएगा।

रुड़की क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शनिवार को डेंगू के दो नए मरीज सामने आए थे। इसके पहले भी डेंगू के दो मरीज मिले थे। वहीं, सिविल अस्पताल में लगातार डेंगू के लक्षण वाले मरीज आ रहे हैं। जिनकी रैपिड जांच कराई जा रही है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने डेंगू के उपचार के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन




सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि अस्पताल में डेंगू वार्ड पहले से ही बना है जिसमें दस बेड हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अगर मरीज बढ़ते हैं तो तीसरी मंजिल पर बंद पड़े आईसीयू वार्ड को खोलकर उसमें मरीज भर्ती किए जाएंगे। इसके अलावा सामान्य वार्ड में भी मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा इन तीनों वार्डों में अलग से स्टाफ रखा जाएगा, जो मरीजों की देखभाल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iरोजाना नष्ट किया जा रहा लार्वाI

जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए अलग-अलग टीमें क्षेत्र में घूमकर डेंगू के लार्वा की जांच कर रही हैं। लार्वा मिलने पर उसे नष्ट किया जा रहा है। बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों को डेंगू के मरीजों के मिलने पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed