फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The Chief Minister has taken cognizance of the

Roorkee News: पूर्व विधायक के पत्रों का सीएम ने लिया संज्ञान

Sat, 02 Sep 2023 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister has taken cognizance of the
कार्रवाई के लिए विभिन्न विभागों के सचिवों को भेजे मांगपत्र
विज्ञापन




पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की ओर से खानपुर और लक्सर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए की गई मांग से संबंधित पत्रों का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। इसके तहत पत्रों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के सचिवों को भेजा गया है।




लक्सर और खानपुर में बाढ़ से हुई तबाही में किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने, धान और पशुओं के हरे चारे की फसलें नष्ट हो गई हैं। इस बाबत खानपुर विकासखंड के ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष सीमा देवी और अन्य ग्राम प्रधानों ने पूर्व विधायक को पत्र भेजकर ऊर्जा निगम के घरेलू व ट्यूबवेल के बिल माफ कराए जाने, फसलों के बीमा कंपनी से सौ प्रतिशत क्लेम दिए जाने, सहकारी समिति से ऋण माफ कराने, आगामी फसलों की बुआई के लिए निःशुल्क बीज उपलब्ध कराने, सहकारी समिति से ऋण माफ किए जाने और श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर व गोवर्धनपुर के पेट्रोल पंप के पास पुलिया निर्माण किए जाने के संदर्भ में पत्र दिया था। इसके बाद पूर्व विधायक की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से इन पत्रों पर कार्रवाई के लिए ऊर्जा, कृषि, सहकारिता एवं लोक निर्माण विभाग के सचिवों को भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed