फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The bullies beat up the couple

दबंगों ने दंपती को पीटकर किया लहूलुहान

Thu, 17 Dec 2020 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
The bullies beat up the couple
लक्सर। खेत में खड़ी गेहूं की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर एक पक्ष के कुछ लोगों ने दंपती को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने लक्सर एसडीएम से मामले की शिकायत की है। एसडीएम ने खानपुर पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, खानपुर थानाक्षेत्र के कान्हावाली गांव निवासी बबलू ने एसडीएम पूरन सिंह राणा से शिकायत कर बताया कि उन्होंने अपने खेत में लगभग बीस दिन पहले गेहूं की फसल बोई थी। उनके मुताबिक उनसे रंजिश रखने वाले गांव के ही एक परिवार के कई लोग लाठी-डंडे व तमंचा लेकर ट्रैक्टर के साथ उनके खेत में पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर से उसकी गेहूं की फसल को नष्ट करना शुरू कर दिया। इसका पता चलने पर वह अपनी पत्नी को लेकर खेत में पहुंचे। आरोप है कि जब उन्होंने फसल नष्ट करने का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका शोर शराबा सुनकर कई लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने खानपुर थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed