फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The bike was robbed from the youth on the strength of a gun

युवक से तमंचे के बल पर बाइक लूट

Tue, 29 Mar 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
The bike was robbed from the youth on the strength of a gun
रुड़की और मेहवड़ के बीच बदमाश तमंचे के बल पर एक युवक की बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पिरान कलियर क्षेत्र के गुम्मावाला माजरी निवासी अंकुर सैनी पुत्र मांगेराम सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात रुड़की के चंद्रपुरी में उनके एक मित्र के बच्चे का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी से करीब 10 बजे वे बाइक से गांव वापस आ रहे थे। जैसे ही वह रुड़की और मेहवड़ के बीच पहुंचे तो घात लगाए बैठे बाइक सवार नकाबपोश बदमाश उनका पीछा करने लगे। जब तक वे कुछ समझ पाते बदमाशों ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे नीचे गिर गए। बदमाशों ने उनपर तमंचा तान दिया और पैसों की मांग करने लगे। उनके पास पैसे न होने पर बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने उनका फोन भी छीनने का प्रयास किया लेकिन खींचतान में फोन पास ही घास में गिर गया। इसके बाद पीड़ित युवक ने किसी तरह पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। बाद में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed