फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The anger of the patients erupted for not making the prescription

पर्चे नहीं बनने से फूटा मरीजों का गुस्सा

Tue, 28 Jun 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
The anger of the patients erupted for not making the prescription
रुड़की सिविल अस्पताल में लाइट न होने से कंप्यूटर बंद होने के कारण करीब एक घंटे तक मरीज पर्चा बनवा? - फोटो : ROORKEE
सिविल अस्पताल में सुबह करीब 10 बजे बिजली गुल होने से कंप्यूटर बंद हो गए हैं। इससे लाइन में लगे मरीजों को करीब सवा घंटे गर्मी में खड़ा होना पड़ा। इससे मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी डॉक्टर तो कभी अल्ट्रासाउंड नहीं होने तो कभी खून की जांच नहीं होने से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। वहीं अब पर्चा बनवाने में भी परेशानी हो रही है। दो दिन पहले पर्चा बनाने के दौरान मशीन खराब हो गई थी। इसपर मरीजों ने हंगामा कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को फिर से मरीजों को इसी स्थिति का सामना करना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे मरीज पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े हो गए थे। करीब नौ बजे बिजली गुल हो गई। कुछ देर तक तो इनवर्टर पर कंप्यूटर चलते रहे लेकिन दस बजे कंप्यूटर और पंखे बंद हो गए। इससे पर्चे नहीं बन पाए। साथ ही मरीजों की लाइन लंबी होती चली गई। भीषण गर्मी में करीब एक घंटे लाइन में लगे रहने से मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलौर से आए शाहबाद, नसीम और राहुल का कहना था कि आए दिन यही स्थिति होने लगी है। मरीजों के लिए अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं नगर के आशुतोष सिंह, महिपाल राठी, दीपेंद्र सिंह का कहना था कि अस्पताल में बिजली गुल होने पर बैकअप की कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि करीब सवा घंटे बाद बिजली आने पर पर्चे बनने का काम शुरू हुआ। इसके बाद मरीज शांत हुए। सीएमएस डॉ. संजय कंसल का कहना है कि अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था है लेकिन सुबह बिजली गुल होने पर एक तार फुंक गई थी। उसे ठीक करने में करीब आधा घंटा लग गया था। इससे मरीजों को थोड़ी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed