फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The altercation occurred merchants

व्यापारियों से हुई नोकझोंक

Thu, 12 Jan 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Thu, 12 Jan 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
 शहर और आसपास के क्षेत्र में बृहस्पतिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली हाईवे स्थित मोहनपुरा के समीप नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जेसीबी से कई स्थायी अतिक्रमण ध्वस्त किए गए, जबकि दूसरी ओर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सिविल लाइंस बाजार से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकान के बाहर सामान रखने वालों के चालान किए गए। कई व्यापारियों के सामान भी टीम उठा ले गई, जिसे लेकर व्यापारियों और प्रशासनिक टीम के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान और इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल के साथ अचानक सिविल लाइंस पहुंची टीम ने दुकानों के बाहर सामान रखने वाले व्यापारियों के चालान काटने शुरू किए। इस दौरान बाजार में अफरातफरी भी बनी रही। चालान काटने और बाहर रखे सामान जब्त करने के दौरान प्रशासनिक टीम और व्यापारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। कोतवाली सिविल लाइंस के पास से शुरू हुआ अभियान चंद्रशेखर चौक तक चला। इसके बाद मलकपुरचुंगी, डाकखाने और आसपास के क्षेत्रों में होते हुए टीम मेन बाजार पहुंची, जहां व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई व्यापारी बाहर रखा सामान समेटते नजर आए। दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हुआ अभियान करीब पांच बजे तक चला। इस दौरान लगभग 50 दुकानों का चालान किया गया। दूसरी ओर मोहनपुरा में नायब तहसीलदार ने जेसीबी की मदद से दिल्ली रोड पर कई अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में जुर्माने तक सिमटा अभियान
प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सिविल लाइंस बाजार में चलाया गया अतिक्रमण अभियान जुर्माने तक सिमट कर रह गया। स्थिति यह है कि आगे से प्रशासनिक टीम सामान हटवाती गई और पीछे से दुबारा बाजार सजता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित रखें ध्यान तो राह हो आसान
प्रशासन और पुलिस की ओर से शुरू किया गया अभियान नियमित रूप से चले तो यातायात की राह आसान हो सकती है, लेकिन हर बार यह सिर्फ खानापूरी साबित होती है। इससे आमजन को जाम से दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed