फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The administration is also fully prepared for the great festival

मतदान के लिए प्रशासन की तैयारियां चरम पर

Sat, 12 Feb 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
The administration is also fully prepared for the great festival
रुड़की में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए पेंट से खींची गई लाइ? - फोटो : ROORKEE
दो दिन बाद होने वाले लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी है। रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने अधिकारियों के साथ मतदान बूथों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही आमजन को चुनाव में होने वाली किसी भी समस्या या शिकायत दर्ज करवाने के लिए चार नंबर जारी किए हैं। लोग इन नंबरों पर किसी भी समय फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

रुड़की विधानसभा के साथ ही आसपास की अन्य सभी विधानसभाओं में मतदान की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अंतिम समय में कोई कमी न रह जाए या फिर कहीं कोई चूक न हो जाए, इसको लेकर हर विधानसभा के आरओ लगातार प्रयासरत है। शनिवार को रुड़की विधानसभा के आरओ एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने क्षेत्र में बने अधिकतर बूथों का निरीक्षण किया। यहां पहुंचकर उन्होंने बिजली और पानी के साथ ही शौचालय की व्यवस्था भी देखी। कुछ बूथों पर दिव्यांगों के चढ़ने की कोई व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्हें किसी बूथ कोई बड़ी खामी नजर नहीं आई। वहीं उन्होंने शनिवार को चुनाव के दौरान आमजन के लिए 01332274405, 01332274407, 01332274410 और 01332274412 फोन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित यदि किसी को कोई समस्या हो तो वे इन नंबरों में पर बता सकता है। इसके अलावा चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत या किसी प्रत्याशी की शिकायत करनी हो तो भी इन नंबरों का इस्तेमाल कर सकता है। इन नंबरों पर आने वाली शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed