फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The accused of the gang who cheated by changing the ATM card caught

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Sun, 29 Aug 2021 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The accused of the gang who cheated by changing the ATM card caught
लक्सर/खानपुर (रुड़की)। ग्रामीण का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से एक लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आठ एटीएम कार्ड, एक स्कूटी और एक बाइक समेत नकदी बरामद हुई है। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि ढाढेकी गांव निवासी महक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 19 अगस्त को वह लक्सर के एटीएम बूथ से घर के खर्च के लिए पैसे निकालने आए थे। वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदलकर खाते से एक लाख सात हजार रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो युवकों की पहचान हो गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार सुबह सहारनपुर के चंद्रपुर गांव निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से स्कूटी, अलग-अलग बैंकों के आठ एटीएम कार्ड, 15 हजार की नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पूछताछ में उसने दो साथियों प्रवेश और प्रदीप निवासी चंद्रपुर, सहारनपुर के नाम बताए हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। टीम में एसएसआई मनोज सिरोला, चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा, एसआई अशोक कश्यप, सिपाही अरविंद रावत, जितेंद्र मलिक, सुरेंद्र शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed