फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The absconding accused arrested in an attempt to steal by breaking the ATM

एटीएम तोड़कर चोरी के प्रयास में फरार आरोपी दबोचा

Wed, 28 Jul 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The absconding accused arrested in an attempt to steal by breaking the ATM
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में एटीएम चोरी करने के प्रयास में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : ROORKEE
एटीएमतोड़कर चोरी का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस 16 जनवरी की रात गश्त कर रही थी। पुलिस जैसे ही एसडीएम चौक पर पहुंची तो एटीएम के बाहर कुछ संदिग्ध खड़े थे, जबकि उनके कुछ साथी अंदर एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस उनके पास पहुंची तो उन्होंने फायरिंग कर दी थी। साथ ही कार से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके पर एक बदमाश तफीम निवासी शिकारपुर जिला नूह हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पूछताछ में अपने पांच साथियों के नाम बताए थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा था, जबकि एक आरोपी जाहिद हसन निवासी शिकारपुर जिला नूह हरियाणा फरार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी पलवल में है। इस पर पुलिस टीम पलवल पहुंची और उसे गिरफ्तार कर रुड़की ले आई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed