फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tender process for Dargah Sabir Pak contracts begins

Roorkee News: दरगाह साबिर पाक के ठेकों की टेंडर प्रक्रिया शुरू

Fri, 02 Jan 2026 06:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Tender process for Dargah Sabir Pak contracts begins
दरगाह साबिर पाक के विभिन्न ठेकों की टेंडर प्रक्रिया शुक्रवार से तहसील सभागार में शुरू हो गई है। ठेकों को तीन चरणों में खोला जाएगा। अब तक ये ठेके प्रतिदिन के किराए के आधार पर संचालित किए जा रहे थे लेकिन टेंडर प्रक्रिया से पहले ही कुछ वर्तमान ठेकेदारों ने ठेके छोड़ते हुए प्रार्थनापत्र देकर दुकानों को खाली कर दिया है।
विज्ञापन




दरगाह साबिर पाक में हर वर्ष करोड़ों रुपये के वार्षिक ठेकों की निविदा प्रक्रिया अपनाई जाती है। इनमें दरगाह साबिर पाक, इमाम साहब में प्रसाद विक्रय, जूता रखाई, पार्किंग, शौचालय, तहबाजारी, सोहन हलवा विक्रय सहित अन्य ठेके शामिल हैं। इन सभी ठेकों की टेंडर प्रक्रिया दरगाह प्रबंधन की देखरेख में की जाती है।
विज्ञापन


दरगाह प्रबंधन की ओर से 24 दिसंबर को निर्धारित शर्तों के साथ निविदा प्रकाशित की गई थी। टेंडर से पूर्व प्रतिदिन किराए पर चल रही दरगाह में प्रसाद विक्रय की दुकान संख्या चार और पांच के ठेकेदारों ने दुकानें खाली कर दी। इसके अलावा टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर पार्किंग के ठेकेदार ने भी ठेका छोड़ दिया है। इन खाली पड़े ठेकों पर फिलहाल कोई दरगाह कर्मचारी नियुक्त नहीं होने से दरगाह को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरगाह प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार से टेंडर खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आठ जनवरी तक सभी ठेकों के टेंडर खोल दिए जाएंगे। वहीं वर्ष 2024-25 के ठेकेदारों पर लगभग एक करोड़ रुपये का बकाया चला आ रहा है। इसके अलावा कई वर्षों के पुराने ठेकेदारों पर भी करोड़ों रुपये का बकाया है जिनकी वसूली में दरगाह प्रबंधन अब तक सफल नहीं हो सका है।


इस संबंध में तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया कि टेंडर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाली दुकानों पर दरगाह कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। साथ ही पुराने बकाया ठेकेदारों के खिलाफ आरसी जारी की जा रही है। नए ठेकेदारों को बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं इनमें कुछ ठेकेदारों ने राशि को जमा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed