फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Telecom company's server down, thousands of consumers suffer digital blackout

Roorkee News: टेलीकॉम कंपनी का सर्वर ठप, हजारों उपभोक्ता डिजिटल ब्लैकआउट का शिकार

Fri, 20 Mar 2026 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Telecom company's server down, thousands of consumers suffer digital blackout
कस्बा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को निजी टेलीकॉम कंपनी का इंटरनेट सर्वर अचानक फेल होने से हड़कंप मच गया। सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार रात तो कुछ उपभोक्ताओं को लगा कि फोन में कोई खराबी है लेकिन सुबह जब अन्य लोग भी परेशानी का सामना करने लगे तब जाकर पता चला कि खराबी फोन में नही बल्कि सर्वर में है। इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण ऑनलाइन कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन


सरकारी से लेकर अर्द्धसरकारी कामकाज अब ऑनलाइन होने लगे हैं। फोन से लेकर लैपटॉप और कंप्यूटर में काम करने के लिए हर वक्त इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। शुक्रवार को कस्बे में इंटरनेट सेवा बाधित होने का सबसे बुरा असर ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, ऑनलाइन शिक्षण और स्थानीय व्यापारियों पर पड़ा। सर्वर डाउन रहने से लेनदेन नहीं हो सका। दुकानों पर यूपीआई पेमेंट फेल होने के कारण ग्राहकों और व्यापारियों के बीच काफी गहमागहमी होती रही।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर घर से काम करने वाले को सबसे अधिक दिक्कत हुई जहां कनेक्टिविटी न होने से उनका पूरा दिन बर्बाद हो गया। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और ऑनलाइन क्लास लेने वाले विद्यार्थियों का संपर्क पूरी तरह कटा रहा। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर पर कई बार शिकायत की लेकिन वहां से केवल जल्द समाधान का आश्वासन मिलता रहा। नारसन कस्बा निवासी उपभोक्ता राजू ने बताया कि आज के डिजिटल दौर में घंटों इंटरनेट बंद रहने का मतलब है कि दुनिया से पूरी तरह कट जाना। पूरा दिन इंटरनेट रुक-रुक कर चला जिससे काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed