फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tehsildar to Fariyad: Remove possession from village route

लक्सर में छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Wed, 07 Aug 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar to Fariyad: Remove possession from village route
लक्सर में तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस के मौके पर लोगों की समस्या सुनते अधिकारी। - फोटो : ROORKEE
फोटो समाचार
विज्ञापन

तहसीलदार से फरियाद : गांव के रास्ते से कब्जा हटवाएं
तहसील दिवस में पहुंची 22 शिकायतें, छह का मौके पर किया निस्तारण
तहसीलदार ने अन्य शिकायतों के भी तत्काल निस्तारण के दिए आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
लक्सर। तहसील मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस में 22 फरियादियों ने शिकायती पत्र सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। इनमें से लगभग छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस में अकौढ़ा गांव के जनेश्वर ने गांव के रास्ते पर हुए कब्जे को हटाने की मांग की। भुरनीखतीरपुर के राजकुमार ने गांव के खसरा नंबर 172 की पैमाइश कराए जाने, कलसिया के प्रताप ने गंगा नदी से हुए भूमि के कटाव का मुआवजा, पंकज गुप्ता ने हल्का लेखपालों पर एसडीएम के आदेश न मानने की शिकायत की। इसी प्रकार महाराजपुर कलां के धीरज पाल ने तहसील मुख्यालय पर एक रजिस्टर कानूनगो की कमी होने की वजह से ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों की शिकायत की। महाराजपुर खुर्द के बलजीत ने कृषि यंत्रों पर सब्सिडी न मिलने की शिकायत की। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार सुनैना राणा ने अन्य शिकायतों को भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात, डॉ. अनिल वर्मा, खाद्य आपूर्ति अधिकारी एमएस रावत, डॉ. गुरप्रीत सिंह सचदेवा व एसडीओ अमीचंद के अलावा तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed