फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   technical fest cognigence-2016 concluded

तकनीकी महोत्सव काग्निजेंस-2016 संपन्न

Sun, 20 Mar 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 20 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
technical fest cognigence-2016 concluded
आईआईटी रुड़की के छात्र रोबोट फाइट के लिए रोबोट तैयार करते हुए - फोटो : amarujala
आईआईटी में चल रहे तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव काग्निजेंस-2016 का रविवार को देश-विदेश में धूम मचा चुके डीजे कैंडिस रेडिंग की मस्ती और धमाल के साथ संपन्न हो गया। आखिरी दिन विभिन्न ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत पैनल डिस्कशन, व्याख्यान एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान मास्टर सेफ की तर्ज पर छात्रों ने नेशनल सिग्नेचर डिश प्रतियोगिता के तहत व्यंजन भी चखाए। 
विज्ञापन

महोत्सव के अंतिम दिन संस्थान के सरस्वती ग्राउंड में जोहांसबर्ग के डीजे कैंडिस रेडिंग ने धूम मचाई। बड़ी संख्या में छात्रों ने नृत्य किया। जगह-जगह नाचते-गाते छात्र मदहोश नजर आए। अंतिम दिन दो दर्जन से अधिक तकनीकी गतिविधियों का आयोजन हुआ। सबसे ज्यादा आकर्षण नेशनल सिग्नेचर डिश नामक कार्यक्रम में देखने को मिला। जिसमें मास्टर सेेफ इंडिया की तर्ज पर भारतीय उपमहाद्वीप की विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद चखाया गया। सबसे स्वादिष्ट व्यंजन को चुनने का काम एनडी टीवी फूड पर चख ले इंडिया सीरीज के मेजबान  आदित्य बल ने किया। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र जुटे। इसके अलावा अन्य दिनों की ही तरह रोबोटिक प्रतियोगिताओं ने छात्रों में रोमांच पैदा किया। एलबीडो और जंक यार्ड कार्यक्रम के तहत तकनीकी विधा की मदद से वेस्ट सामानों का उपयोग करने के टिप्स दिए गए। इनोवेशन कार्यक्रम के तहत विभिन्न आइडिया को तकनीकी आधार प्रदान करने के मूलभूत सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed