फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Team cut and Dabang made connections

टीम ने काटे कनेक्शन, दबंग ने जुड़वाए कनेक्शन

Sun, 05 Dec 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Team cut and Dabang made connections
लंबे समय से बिल नहीं जमा करने पर ऊर्जा निगम की टीम ने कुछ बकायेदारों के कनेक्शन काटे तो दबंगई दिखाते हुए एक सफेदपोश ने इनमें से कुछ कनेक्शन जबरन दोबारा जोड़ दिए। विरोध में उतरे लाइनमैन के साथ हाथापाई भी की गई। यहां तक कि लाइन से छेड़छाड़ और मीटर की सील भी तोड़ दी। ऊर्जा निगम की टीम ने सफेदपोश के खिलाफ भगवानपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने इस समय बिजली के बिल की वसूली के लिए अभियान चला रखा है। धनौरी के हजारा ग्रंट और झिड़ियान ग्रंट आदि गांवों में कई लोगों पर निगम का भारी बकाया चल रहा है। तीन दिन पहले ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र में कुछ बकायेदारों के कनेक्शन काटे थे। अगले दिन एक राजनीतिक पार्टी का नेता ऊर्जा निगम के अधिकारियों के पास पहुंचा और कनेक्शन न काटने की बात कहते हुए आवेदन दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि निगम ने कनेक्शन नहीं जोड़े और दोबारा कनेक्शन काटे तो वे खुद जोड़ देगा। इस दौरान कुछ हुआ तो जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद टीम फिर कनेक्शन काटने पहुंची तो सफेदपोश मौके पर आकर विवाद करने लगा। टीम ने यहां कुछ बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए और लौट आई। इसी बीच सफेदपोश ने दबंगई दिखाते हुए बिजली की लाइन से छेड़छाड़ करते हुए स्वयं लोगों के कनेक्शन जोड़ दिए। जबकि सरकारी बिजली की लाइन से छेड़छाड़ आपराधिक मामला है। वहीं, लाइनमैन ने विरोध किया तो हाथापाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच और कनेक्शन दोबारा काट दिए। इसके बाद उनके जाते ही आरोपी ने फिर कनेक्शन जोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
...तो दबाव में आए अधिकारी
घटना वाले दिन विवाद बढ़ने पर ऊर्जा निगम के एसडीओ टीम के साथ भगवानपुर थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने आरोपी पक्ष को भी बुला लिया। मामला ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी आ गया। थाने में काफी देर की मशक्कत के बाद भी कोई हल नहीं निकला तो टीम लौट आई। अब इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि थानाध्यक्ष पीडी भट्ट का कहना है कि विवाद के दौरान क्षेत्र के एसडीओ ने दूसरे पक्ष से बातचीत होने की बात कहते हुए दो-तीन दिन बाद कार्रवाई के बारे में बताने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने मामले में कोई जानकारी नहीं दी। यदि विभाग कहता तो उसी दिन केस दर्ज कर दिया जाता। दूसरी ओर, बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ किसान नेताओं का भी दखल बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed