फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Team caught raw liquor furnace in Chandrapuri village

टीम ने पकड़ी चंद्रपुरी गांव में कच्ची शराब की भट्टी

Fri, 27 Sep 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Team caught raw liquor furnace in Chandrapuri village
ानपुर क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव के जंगल में आबकारी विभाग द्वारा पकड़ी गई कच्ची शराब की भट्टी। - फोटो : ROORKEE
आबकारी विभाग की टीम ने चंद्रपुरी गांव में छापेमारी कर कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी है। टीम ने मौके पर मिले लाहन को नष्ट कर दिया है। वहीं दल्लावाला गांव में भी एक व्यक्ति के घर से पंद्रह लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। आबकारी विभाग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रवर्तन दल के निरीक्षक आनंद सिंह एवं लक्सर आबकारी निरीक्षक शिवप्रसाद व्यास की अगुवाई में टीम ने खानपुर क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में छापामार अभियान चलाया। छापामार अभियान के दौरान टीम ने चंद्रपुरी गांव के जंगल में छापा मारकर एक कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ ली। मौके से 20 लीटर कच्ची शराब और करीब तीन हजार लीटर लाहन मिला। टीम ने लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके बाद टीम ने दल्लावाला गांव में छापा मारकर एक व्यक्ति के घर से पंद्रह लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली। आरोपी टीम को देखकर फरार हो गया। लक्सर आबकारी निरीक्षक शिवप्रसाद व्यास ने बताया कि दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक छापामार अभियान जारी था। टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र, नितिन, आबकारी सिपाही लव शर्मा, मधुर चौधरी, शिवराज, अनिरुद्ध शर्मा, मुख्तियार, संजू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed