फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teacher Shameful Act molested class 7 student two more students made serious allegations

शिक्षक की शर्मनाक हरकत: सातवीं की छात्रा से की छेड़खानी, दो और छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 13 Mar 2024 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 13 Mar 2024 04:24 PM IST
सार

सातवीं की छात्रा से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक के दो अन्य छात्राओं ने भी राज खोले। स्कूल में पढ़ने वाली दो अन्य नाबालिग छात्राओं ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक उनपर गलत नजर रखता था।

विज्ञापन
Teacher Shameful Act molested class 7 student two more students made serious allegations
छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सातवीं की छात्रा से छेड़खानी के मामले में जेल गए आरोपी शिक्षक ने दो अन्य छात्राओं के साथ भी अश्लील हरकतें की थी। छात्रा ने हिम्मत दिखाई तो दोनों छात्राओं ने भी कोतवाली पहुंचकर आरोपी की हरकतें पुलिस के सामने उजागर कीं। उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें अकेले में गलत तरीके से हाथ लगाता था और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। वहीं लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को सातवीं की छात्रा से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक के दो अन्य छात्राओं ने भी राज खोले। स्कूल में पढ़ने वाली दो अन्य नाबालिग छात्राओं ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक उनपर गलत नजर रखता था। जब वह अकेली स्कूल में उसे मिलती थी तो आरोपी रोककर गलत हरकतें करता था। इतना ही नहीं मोबाइल पर भी कॉल कर अश्लील बातें करता था।
विज्ञापन


किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। इसके चलते वह उसकी हरकतों के बारे में किसी को नहीं बता पा रही थीं। अब उनकी हिम्मत खुली है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही जांच की जा रही है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पूर्व में किसी छात्रा ने अन्य शिक्षकों से शिकायत की थी या नहीं। शिकायत की थी कि तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्याें नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee News: शिक्षक ने सातवीं कक्षा की छात्रा से की छेड़खानी, परिजनों का हंगामा

जन्मदिन की लेना चाहता था पार्टी
सातवीं की छात्रा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसका जन्मदिन था। शिक्षक ने सुबह के समय उसके मोबाइल पर कॉल कर जन्मदिन की पार्टी देने की बात कही। साथ ही व्हाट्सएप पर एक अश्लील मैसेज भी किया था। इसके बारे में उसने अपनी बहन को भी जानकारी दी थी। वहीं, पुलिस व्हाट्सएप चैट की भी जांच कर रही है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed