फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Taxi rammed into tractor-trolley, trainee IAS and driver injured

Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी टैक्सी, प्रशिक्षु आईएएस और चालक घायल

Tue, 28 Nov 2023 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Taxi rammed into tractor-trolley, trainee IAS and driver injured
मसूरी जा रहे थे प्रशिक्षु, दिल्ली से मसूरी के लिए बुक की थी टैक्सीI
विज्ञापन

हाईवे पर एक टैक्सी आगे जा रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। इससे कार में सवार प्रशिक्षु आईएएस और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।I
I
I
Iमनोज पुत्र वरलू निवासी हैदराबाद वर्तमान में उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में आईएएस का प्रशिक्षण ले रहे हैं। मंगलवार सुबह मनोज हैदराबाद से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से उन्होंने मसूरी के लिए टैक्सी बुक की थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे जैसे ही कार नारसन खुर्द गांव के पास पहुंची तो कोहरा होने के कारण आगे जा रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में जा घुसी।
विज्ञापन

I
Iइससे प्रशिक्षु आईएएस मनोज और चालक परवेज निवासी खतौली उत्तर प्रदेश घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद रुड़की रेफर कर दिया। नारसन चौकी इंचार्ज नवीन चौहान ने बताया कि उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहां से प्रशिक्षु आईएएस मसूरी के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की जानकारी जुटाई जा रही है। क्षतिग्रस्त कार को नारसन चौकी में लाकर खड़ा कर दिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article