{"_id":"5e385fc18ebc3e4b303c9342","slug":"tau-going-to-distribute-niece-s-wedding-card-dies-in-bus-collision-roorkee-news-drn334928779","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे ताऊ की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे ताऊ की हादसे में मौत
विज्ञापन
मंगलौर। भतीजी की शादी के कार्ड बांटने के लिए जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतक का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल भतीजे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कालसो निवासी अशोक कुमार की पुत्री कोमल की शादी आगामी 27 फरवरी को होनी है। सोमवार को कोमल के ताऊ जसमंत सिंह और उसका 15 वर्षीय भाई आकाश एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे।
मंगलौर में जैसे ही वह हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बाइक चला रहे जसमंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल प्रदीप चौहान और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि बस नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।