{"_id":"6806940660c3146c2b028964","slug":"taste-spoiled-lemon-became-twice-as-sour-as-orange-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-670775-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बिगड़ा स्वाद... नींबू हुआ संतरे से दोगुना खट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बिगड़ा स्वाद... नींबू हुआ संतरे से दोगुना खट्टा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। नींबू को महंगाई की नजर लग चुकी है। पिछले महीने 150 रुपये प्रति किलो था, जो अब 200 रुपये प्रति किलो पहुंच चुका है। वहीं अन्य कई सब्जियों के दाम में भी बढ़ाेतरी होने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। बताया जा रहा है कि शादी के सीजन का असर भी सब्जियों के दाम पर पड़ रहा है।मौसम परिवर्तन होने और शादी का सीजन शुरू होने से अक्सर सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने लगती है।। ऐसे में एक बार फिर सब्जियों के दाम उछाल पर हैं। शहर और आसपास के इलाकों में इस वक्त नींबू, भिंडी, आलू, प्याज और टमाटर के भाव में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आप अगर सलाद में नींबू का रस चखना चाहते हैं तो आपको पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। नींबू के दाम 200 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं, वहीं भिंडी भी 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। अन्य सब्जियों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। सब्जी विक्रेता इसरार और प्रकाश यादव ने बताया कि सब्जियों के दाम करीब 20 दिन में काफी बढ़े हैं। शादी सीजन का असर सब्जियों पर पड़ रहा है। करीब एक से डेढ़ माह तक अन्य सब्जियों के दाम में भी कुछ उछाल आ सकता है।
-- -- -- -- --
सब्जियों के दाम पहले और अब
नींबू 150 200
आलू 15 20
प्याज 25 30
टमाटर 15 20
भिंडी 60 80
सब्जियों के दाम पहले और अब
नींबू 150 200
आलू 15 20
प्याज 25 30
टमाटर 15 20
भिंडी 60 80