फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tappers in Tempo flung a woman's chain

टप्पेबाजों ने टेंपो में महिला की चेन उड़ाई

Fri, 23 Oct 2020 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tappers in Tempo flung a woman's chain
रुड़की। टेंपो में बैठी महिला के बैग में रखी सोने की चेन टप्पेबाजों ने साफ कर दी। चेन चोरी का पता चला तो उसके होश उड़ गए। वह रोते बिलखते कोतवाली पहुंची। पुलिस ने महिला को साथ लेकर कई जगहों पर कैमरे खंगाले और टेंपो चालकों से पूछताछ की।
विज्ञापन

भगवानपुर निवासी पूजा पत्नी संतोष कुमार बृहस्पतिवार को भगवानपुर से टेंपो में बैठकर रुड़की में एक बैंक से गोल्ड लोन लेने आ रही थीं। महिला के बैग में सोने के जेवर थे। महिला बस स्टैंड पर उतरी तो बैग से किराये के पैसे निकाले। इस दौरान बैग की चेन खुली मिली। शक होने पर उसने बैग चेक किया तो सोने की चेन गायब थी। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद महिला रोते बिलखते सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और चेन चोरी की सूचना दी। पुलिस महिला को गाड़ी में बैठाकर रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची और टेंपो चालकों से पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
दो महिलाओं पर चोरी का शक
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि टेंपो में उसके बगल में दो बुर्काधारी महिलाएं बैठी थीं। महिला ने शक जताया कि दोनों महिलाओं ने ही बैग से सोने की चेन चोरी की है। पुलिस टेंपो चालक और बुर्काधारी महिलाओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed