फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Take care of Corona's guideline on Bakrid'

बकरा ईद को लेकर सीओ ने ली शांति समिति की बैठक

Sat, 17 Jul 2021 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
'Take care of Corona's guideline on Bakrid'
बकरीद के मद्देनजर मंगलौर कोतवाली में सीओ पंकज गैरोला ने शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कहा है कि बकरीद पर कोरोना की गाइडलाइन का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

शनिवार को शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीओ पंकज गैरोला ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को त्योहार आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए। इससे आपसी सौहार्द बढ़ता है। बकरीद पर कुर्बानी करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी ताकि दूसरे धर्मों के लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। शांति समिति भी सभी लोगों को इस संबंध में अवगत कराएगी। साथ ही सरकार की ओर से बनाई गई गाइडलाइन का पालन करना भी अनिवार्य है। ईद की नमाज को लेकर भी उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 50 लोगों को सार्वजनिक रूप से शामिल होने की अनुमति दी गई है। इससे अधिक लोगों को एक साथ इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। मीट को खुले में न ले जाया जाए। बैठक में कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट, एसएसआई डीएस रावत, चौकी प्रभारी शहजाद अली, लोकपाल परमार, नगरपालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर शमशाद, पूर्व चेयरमैन चौधरी इस्लाम, जमीर हसन अंसारी, जुल्फिकार अंसारी, शोभित गुप्ता, अनिल शर्मा, फरमान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed