{"_id":"64c648e20a04e49fdc002c68","slug":"survey-work-of-children-and-pregnant-women-completed-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-6783-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बच्चों व गर्भवती महिलाओं के सर्वे का काम हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बच्चों व गर्भवती महिलाओं के सर्वे का काम हुआ पूरा
विज्ञापन
फोटो समाचार:
आशा कार्यकर्ताओं ने सर्वे की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। मिशन इंद्रधनुष के तहत आशाओं ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं का सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। आशाओं ने सर्वे कार्य की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को अलग-अलग बीमारियों के लिए टीकाकरण किया जाता है। गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया जाता है। लेकिन जागरूकता के बावजूद भी ग्रामीण बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण नहीं करा पा रहे थे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मिशन इंद्रधनुष आयोजित किया। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की एक दर्जन से अधिक टीमें व आशा कार्यकर्ता सर्वे कार्य में जुटी थीं। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सोहनलाल व एनिमा शर्मा ने बताया कि टीम ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। रविवार को सर्वे रिपोर्ट सौंपी गई है। उन्होंने बताया सर्वे रिपोर्ट की जांच करने के बाद रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी जाएगा। इस मौके पर प्रभा शर्मा, बबीता, पूजा, रीना, लक्ष्मी, गीता, अनुराधा, दीपा, पूजा, रूबी, अनीता, पिंकी, सविता आदि मौजूद रहीं।