फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Suggestions to be Heard Again Before Finalizing Roorkee-Haridwar Master Plan

Roorkee News: रुड़की-हरिद्वार मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने से पहले फिर सुने जाएंगे सुझाव

Fri, 03 Jul 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 03 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Suggestions to be Heard Again Before Finalizing Roorkee-Haridwar Master Plan
एचआरडीए ने जारी किया जनसुनवाई कार्यक्रम, आपत्तिकर्ताओं को आमंत्रित किया
विज्ञापन

रुड़की मास्टर प्लान पर 8-9 जुलाई, हरिद्वार मास्टर प्लान पर 13 जुलाई को सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने हरिद्वार और रुड़की मास्टर प्लान -2041 (प्रारूप) पर प्राप्त आपत्तियों व सुझावों के निस्तारण के लिए दोबारा जनसुनवाई आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्राधिकरण ने अधिसूचना जारी कर आपत्ति और सुझाव देने वाले सभी व्यक्तियों, संस्थाओं व विभागों को सुनवाई में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया है।
प्राधिकरण के अनुसार हरिद्वार और रुड़की मास्टर प्लान -2041 (प्रारूप) की प्रदर्शनी पूर्व में आयोजित की गई थी जिसके बाद विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर शासन की ओर से गठित समिति ने जनसुनवाई भी की थी। इसके बाद प्राधिकरण बोर्ड के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड नगर व ग्राम नियोजन विभाग की ओर से 15 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक आमजन, राजकीय व अर्द्ध-राजकीय संस्थानों और अन्य अभिकरणों से दोबारा आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए थे। इन आपत्तियों और सुझावों पर सुनवाई के लिए 8, 9 और 11 जून 2026 की तिथियां निर्धारित की गई थीं लेकिन अपरिहार्य कारणों से सुनवाई स्थगित कर दी गई थी। अब इन मामलों पर दोबारा जनसुनवाई का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के अनुसार रुड़की प्राधिकरण कार्यालय में संबंधित आपत्तियों व सुझावों की सुनवाई 8 और 9 जुलाई 2026 को होगी। वहीं, हरिद्वार मास्टर प्लान पर 13 जुलाई 2026 को प्राधिकरण कार्यालय, मायापुर हरिद्वार में जनसुनवाई होगी। प्राधिकरण सभी आपत्तिकर्ताओं व सुझावकर्ताओं को डाक के माध्यम से भी आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। एचआरडीए ने संबंधित सभी पक्षों से निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर अपने सुझाव व पक्ष प्रस्तुत करने की अपील की है ताकि मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed