{"_id":"67a25b8852d1c218fe00796f","slug":"sugar-mill-paid-rs-3886-crore-roorkee-news-c-5-1-drn1027-611455-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शुगर मिल ने किया 38.86 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शुगर मिल ने किया 38.86 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन
लक्सर चीनी मिल ने 31 जनवरी तक का गन्ना भुगतान कर दिया है। मिल प्रबंधन की ओर से 38.86 करोड़ रुपये के चेक गन्ना समितियों को जारी कर दिए गए हैं।
मिल के यूनिट हेड एसपी सिंह ने बताया कि 21 से 31 जनवरी तक क्रय किए गए गन्ने के सापेक्ष 38.86 करोड़ रुपये के चेक गन्ना समितियों को जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि को. 0238 प्रजाति के गन्ने में लाल सड़न रोग का प्रकोप बढ़ रहा है। किसान ऐसे में किसान नई प्रजातियों की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से स्वीकृत गन्ना प्रजाति को. 0118, को. 15023, को. 13235, को. 014201, को. 16202 एवं को. 98014 की ही बुआई करने की अपील की। साथ ही अपना समस्त गन्ना मिल को ही आपूर्ति करने की भी अपील की। वहीं, सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर के सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि मिल प्रबंधन की ओर से चेक जारी किए गए हैं। शीघ्र ही समिति से जुड़े किसानों के खाते में भुगतान पहुंचना शुरू हो जाएगा।