झीवरहेड़ी उर्फ जवाहर खान गांव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पंद्रह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कुशल पाल सैनी ने कहा कि जब भारत पर ब्रिटिश सरकार का राज चलता था। उस समय देश के लाल नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने उनके खिलाफ आजाद हिंद फौज का गठन किया था। इसके बाद सुल्तानपुर आदमपुर और प्रतापपुर की टीम के बीच मैच हुआ, जिसमें सुल्तानपुर की टीम ने 50 रनों से मैच जीता। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक गौरव सैनी, अरुण कुमार, सागर सैनी, सीतांशु सैनी, शेखर, गौरव, राजन, नितिन सैनी, भारत, प्रधान देशराज व योगेश मौजूद रहे।
रुड़की तहसील कैंप कार्यालय पर मानवाधिकार संगठन ब्यूरो के नवीन कुमार जैन एडवोकेट के नेतृत्व में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान सुबोध कुमार शर्मा, अधिवक्ता मयंक गोयल, नीरज चौहान, अशोक कुमार सुनील कुमार गोयल, रविंद्र पाल वर्मा, दिनेश धीमान, सूरज आदि मौजूद रहे। वहीं, एमपी पीजी कॉलेज, गुरुकुल नारसन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सुभाष चंद बोस की जयंती पर रुड़की सिविल अस्पताल में रक्तदान किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. बीएल कुशवाहा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शिव कुमार, डॉ. सर्वेंद्र सिंह राठौर, हर्ष, सूर्य, शुभम, अरविंद, गौतम, ललित, अमन आदि मौजूद रहे। उधर, बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर में सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस मौके पर संजय पाल, पारुल देवी, अनुदीप, सुधीर सैनी, रजत बहुखंडी, निखिल अग्रवाल, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, रुड़की में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सिविल अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, सौरभ शर्मा, सुनील कुमार, अरविंद रावत, अमित अग्रवाल, मंजू प्रजापति, सुनील ध्यानी ने रक्तदान किया। उधर, बीटी गंज में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विकास त्यागी, सुरेंद्र सिंह, मनोज त्यागी, डॉ. गुलाब सिंह, धीरज त्यागी, हार्दिक त्यागी, सचिन मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय विद्यालय एक में सुुुभाष चंद बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य वीके त्यागी, पूनम कुमारी ने पुस्तकालय ब्लॉग के माध्यम से ऑनलाइन क्विज आयोजित की। नारा लेखन प्रतियोगिता में देवांश ने प्रथम व अंजलि पंत ने द्वितीय स्थान पाया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में रितु प्रिया और सुनिधि रावत, चित्रकला प्रतियोगिता में जिया और देवांश, निबंध प्रतियोगिता में अंजलि पंत और दीपांजलि ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पाया। इस मौके पर उप प्राचार्या अंजू सिंह, रजनी जोशी, पूनम कुमारी मौजूद रहे।