{"_id":"69ca877e54d29ffe290acae5","slug":"sub-divisional-officer-demands-action-roorkee-news-c-37-1-hrd1017-152989-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: उपखंड अधिकारी ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: उपखंड अधिकारी ने की कार्रवाई की मांग
Mon, 30 Mar 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
लंढौरा। सोमवार को उपखंड अधिकारी गुलशन बुलानी ने प्रेस वार्ता कर मुंडलाना में अधिकारियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई कि मांग की है। बता दे कि बीते 28 मार्च को देहरादून से आई सतर्कता दल की टीम ने मुंडलाना में बिजली चोरी की सूचना पर छापा मारा था। लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने सतर्कता दल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट व गाली गलौज कर दी थी, और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद मामले में अवर अभियंता संजना सिंह की तहरीर पर मंगलौर कोतवाली में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। वहीं उपखंड
अधिकारी गुलशन बुलानी ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
अधिकारी गुलशन बुलानी ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद