फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students were informed about the importance of a healthy lifestyle

Roorkee News: विद्यार्थियों को बताया स्वस्थ जीवनशैली का महत्व

Tue, 13 Oct 2026 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the importance of a healthy lifestyle
कस्बा स्थित राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज में फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। उन्होंने नियमित व्यायाम, योग और खेलकूद को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में डॉ. सर्वेंद्र कुमार, डॉ. ललेश कुमारी, डॉ. प्रदीप कुमार, संजय, श्वेता, भरतवीर, रेशू मलिक और प्रियंका नेगी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। वहीं विद्यार्थियों में अंशुल सिंह, ऋषि, ऋषभ, उन्नति और अवि तोमर सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed