फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students honored with the title of Maulviyat and Quran

Roorkee News: मौलवियत व कुरान की उपाधि से सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं

Sun, 18 Jan 2026 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 18 Jan 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Students honored with the title of Maulviyat and Quran
बुग्गावाला। हसनावाला स्थित मदरसा इदारा मजहरे हिदायत में दीक्षांत समारोह पगड़ी वितरण, बुखारी शरीफ समापन व दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा के संतुलन पर जोर दिया गया। मदरसे के प्रधानाचार्य कारी साजिद के संरक्षण में इस वर्ष शैक्षणिक परिणाम सराहनीय रहे। चार छात्राओं ने मौलवियत की उपाधि प्राप्त की, पांच छात्रों ने पवित्र कुरान हिफ्ज किया, जबकि 38 छात्र-छात्राओं ने कुरान का अध्ययन पूरा किया। इसके अतिरिक्त, 17 छात्र-छात्राएं इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का संचालन मौलाना सफुर्रहमान ने किया। समारोह में देवबंद, सहारनपुर, दिल्ली एवं इक्कड़ से आए विद्वानों ने अपने-अपने विचार रखे और उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। समारोह के समापन पर देश में शांति, सौहार्द और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष प्रार्थना कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed