फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students' future in balance due to non-declaration of result

रिजल्ट घोषित न होने से छात्रों का भविष्य अधर में

Fri, 25 Jun 2021 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Students' future in balance due to non-declaration of result
रुड़की। स्वामी विवेकानंद कॉलेज के बीए और बीकॉम के छात्रों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और झबरेड़ा विधायक को ज्ञापन देकर उनका परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की ओर से घोषित कराए जाने की मांग की है। आरोप है कि विश्वविद्यालय के अनुसार कॉलेज ने सीटों से ज्यादा प्रवेश दिए हैं, इस कारण अतिरिक्त छात्रों का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में कॉलेज की गलती का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद कॉलेज के छात्र ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जेएम को ज्ञापन देकर बताया कि उन्होंने पिछले साल कॉलेज में बीए और बीकॉम में एडमिशन लिया था। इसके बाद उन्होंने एग्जाम भी दिए, लेकिन अभी तक उनका रिजल्ट घोषित नहीं किया गया, जबकि उनके साथ के ही अन्य बच्चों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को अपनी समस्या बताई तो उन्होंने बताया कि कॉलेज ने आरक्षित सीटों से ज्यादा एडमिशन लिए हैं। इस कारण निर्धारित सीटों से ज्यादा अतिरिक्त छात्रों का रिजल्ट रोक लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रवेश के दौरान कॉलेज ने छात्रों को आरक्षित सीटों की जानकारी नहीं दी थी। ऐसे में कॉलेज की गलती की वजह से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। यदि अब उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया तो उनकी एक साल की मेहनत खराब हो जाएगी। वहीं उन्होंने झबरेड़ा विधायक देशराज कंडवाल को भी अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में रवि कुमार सैनी, राजेश कुमार, रवि कुमार, प्रदीप कुमार, शशांक, निशांत शर्मा, योगेश कुमार, मनीष कुमार, सादिक सलमान, विश्वास, अनुज, रवि सैनी, सौरभ कुमार, गौरव सैनी, हिमांशु, जयंत राज सैनी, सुप्रीत कुमार, सोहेल, विकास कुमार और सुमित आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

कॉलेज में एडमिशन संबंधित कामकाज कॉलेज चेयरमैन रजनीश सैनी देखते थे। उनकी कोरोना काल में मौत हो गई है। अब एडमिशन मामले की जांच करवाई जाएगी। कोरोना का असर कम होते ही विश्वविद्यालय से बात की जाएगी। यदि सीटों से ज्यादा एडमिशन हुए थे तो यूनिवर्सिटी को परीक्षा परिणाम रोकने के बजाय छात्रों के शुरू में ही फार्म रद्द कर देने चाहिए थे। बच्चों का भविष्य किसी भी स्थिति में खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार सैनी, सचिव, स्वामी विवेकानंद कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed