Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students explained the principles of economics through acting at the Arthamanch

Roorkee News: अर्थमंच में छात्राओं ने अभिनय से समझाए अर्थशास्त्र के सिद्धांत

Wed, 18 Nov 2026 05:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Students explained the principles of economics through acting at the Arthamanch
- सात समूहों ने विभिन्न आर्थिक विषयों पर दीं रोचक प्रस्तुतियां
विज्ञापन

- उपयोगिता की अवधारणा पर प्रस्तुति देने वाली छात्राओं ने हासिल किया पहला स्थान
रुड़की। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को अर्थशास्त्र विभाग की ओर से अर्थमंच गतिविधि के तहत भूमिका निर्वहन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने अभिनय के माध्यम से अर्थशास्त्र के विभिन्न सिद्धांतों और व्यावहारिक पहलुओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे सिंह और प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र केवल किताबी विषय नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन, सामाजिक विकास और देश की आर्थिक प्रगति से जुड़ा है। वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए आर्थिक और वित्तीय साक्षरता की समझ होना जरूरी है। प्रतियोगिता में सात समूहों में छात्राओं ने बाजार व्यवस्था, मांग एवं आपूर्ति, डिजिटल बैंकिंग, साख सृजन और उपभोक्ता व्यवहार जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में डॉ. पायल अग्रवाल और पारुल शामिल रहीं। प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की मिसबा, वंशिका, वंशिका सैनी और वाणी के समूह ने उपयोगिता की अवधारणा पर प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय सेमेस्टर की देवीना, रिया, सृष्टि, रितिका, दिव्यांशी और नैना का समूह दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, लवली, रिद्धिमा और यशी के समूह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में प्राचार्या ने विजेता और प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रवक्ताएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed