फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Struggling to collect documents for compensation

अब कोरोना की रिपोर्ट तलाशने में लगे आवेदनकर्ता

Wed, 22 Dec 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Struggling to collect documents for compensation
कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार मुआवजा देने की घोषणा के बाद लोगों ने कोरोना की रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाणपत्र समेत अन्य दस्तावेजों को तलाशना शुरू कर दिया है। प्रशासन भी जल्द आवेदन करने के लिए फोन कर रहा है। ऐसे में रिपोर्ट के लिए अस्पताल और आवेदन करने के लिए तहसील में लोगों की भीड़ जुटने लगी है।
विज्ञापन

दो साल से लगातार कोरोना महामारी ने जमकर कहर बरपाया है। हजारों लोगों को कोरोना महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवानी पड़ी। इससे कई घरों में आर्थिकी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, सरकार ने ऐसे लोगों को थोड़ी राहत देते हुए 50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की थी। इसका शासनादेश प्रशासन के पास पहुंच गया है। क्षेत्र के लेखपालों को अब आवेदन लेने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। लेखपाल कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को फोन कर मुआवजे के लिए आवेदन करने की बात कह रहे हैं। आवेदन के साथ लोगों को जान गंवाने वाले की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ ही मृत्यु प्रमाणपत्र देना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

अधिकतर लोगों के पास न तो रिपोर्ट सुरक्षित है और न ही मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया। ऐसे में लोग इन दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए अस्पताल और तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, बहुत से लोग आवेदन करने के लिए भी तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। लोगों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कुछ विभागों में मौके पर अधिकारी नहीं मिल रहे हैं तो कुछ जगह रिपोर्ट फाइलों में दबी होने की बात कहकर कर्मचारी टरका रहे हैं। ऐसे में इन दस्तावेजों को एकत्र करने के लिए पीड़ित विभागों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, मामले में तहसीलदार चंद्रशेखर ने बताया कि शासनादेश के बाद आवेदन जमा करने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed