{"_id":"673b7d08a8a0372a430d7752","slug":"stray-dogs-attacked-33-people-including-two-children-roorkee-news-c-5-1-drn1030-550730-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लावारिस कुत्तों ने दो बच्चों समेत 33 पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लावारिस कुत्तों ने दो बच्चों समेत 33 पर किया हमला
विज्ञापन
I
IIसिविल अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष में एंटी रेबीज लगवाने के लिए लगी भीड़
I
I
I
Iशहर और देहात में कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। लावारिस कुत्ते आए दिन गली और मोहल्ले में लोगों पर हमला कर रहे हैं। सोमवार को कुत्तों ने दो बच्चों समेत 33 लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। सभी लोग अस्पताल में एंटी रेबीज लगवाने पहुंचे। इस दौरान इंजेक्शन कक्ष में भीड़ लगी रही।
I
I
I
Iसिविल अस्पताल में कुत्ते के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना अस्पताल में बड़ी संख्या में एंटी रेबीज लगवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि वह स्कूल जाने वाले बच्चों पर हमला बोल रहे हैं। वहीं सड़क पर चलने वाले राहगीरों के पीछे भी दौड़कर उन्हें काट रहे हैं। कुत्तों की दहशत के चलते लोग अपने छोटे बच्चों को घर से अकेले बाहर नहीं भेज रहे हैं। खुद भी रात के समय हाथ में डंडा लेकर चल रहे हैं।
I
Iसोमवार को भी कुत्तों ने शहर और देहात में दो बच्चों समेत 33 लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। सिविल अस्पताल में ओपीडी खुलते ही एंटी रेबीज लगवाने वालों की इंजेक्शन कक्ष में भीड़ लगना शुरू हो गई थी। दोपहर एक बजे तक ओपीडी में लोग इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते रहे। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज हैं।I