फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   story of the birth of Vamana Ram was narrated in Bhagwat

Roorkee News: श्रीमद्भागवत कथा में वामन व राम जन्म का प्रसंग सुनाया गया

Mon, 05 Jan 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 05 Jan 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
story of the birth of Vamana Ram was narrated in Bhagwat
खानपुर। प्रहलादपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वामन अवतार व भगवान राम के जन्म का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक अमित कृष्णानंद ने कहा कि भगवान राम ने सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलकर अपने पिता के वचनों का पालन किया, जो आज भी मानव जीवन के लिए आदर्श है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के राजा दशरथ के घर माता कौशल्या की कोख से भगवान राम का जन्म हुआ, जिससे पूरे अयोध्या में आनंद और सकारात्मकता का वातावरण बन गया। प्रकृति भी उल्लासित हो उठी और चारों ओर खुशियों की लहर दौड़ गई। कथावाचक ने वामन अवतार का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान विष्णु ने ब्राह्मण के रूप में दैत्यराज बलि के घमंड को चूर किया और तीन पग भूमि मांगकर पृथ्वी, स्वर्ग तथा पाताल को नाप लिया। इसके बाद बलि को पाताल लोक का राजा बनाया गया। उन्होंने भक्तों से सत्य के मार्ग पर चलने और जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की। कथा में ईलम चंद शर्मा, संदीप खटाना, ममता रानी, माणिक्य शर्मा, संगीता देवी, रश्मि देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed