Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Stone pelting and vandalism after entering the house, FIR registered against four accused

Roorkee News: घर में घुसकर पथराव और तोड़फोड़, चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Nov 2026 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting and vandalism after entering the house, FIR registered against four accused
8 नवंबर को रंजिश के कारण परिवार पर किया था हमला, तीन सदस्य हुए थे घायल
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद
पुरानी रंजिश में एक परिवार के घर में घुसकर पथराव और तोड़फोड़ करने के मामले में रुड़की कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती निवासी दलीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनका विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। आरोप है कि रंजिश के चलते दोबारा उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करते हुए एक वीडियो प्रसारित की गई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया था। हमले में परिवार के शिवम और अरविंद को चोटें आईं जबकि तनु के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। आरोप है कि पथराव से घर के काफी सामान को नुकसान पहुंचा और छत भी टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के बच्चों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नगला इमरती निवासी पिंटू, आदेश, नीतू और बिट्टू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमले का आरोप

रुड़की। भंगेड़ी के एक युवक पर पिता-पुत्र ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित युवक और उसके माता-पिता ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भंगेड़ी निवासी आबिद ने शिकायत कर बताया गया कि वह गांव में लगे मेले में गया था। इसी दौरान उससे रंजिश रखने वाले पिता-पुत्र ने उसे रोक लिया। पहले गाली-गलौज की और इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उस पर दरांती से हमला किया गया। इससे उसकी कमर और गर्दन पर चोट आई। आबिद और उसके माता-पिता ने मेडिकल कराने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने की मांग। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed