फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Stone Crusher Seed on Buying Illegal Mining Materials

अवैध खनन सामग्री खरीदने पर स्टोन क्रशर सीज

Thu, 01 Aug 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stone Crusher Seed on Buying Illegal Mining Materials
सुल्तानपुर क्षेत्र के लिमरा स्टोन क्रशर को सीज करती प्रशासनिक टीम। - फोटो : ROORKEE
अवैध खनन सामग्री खरीदने पर प्रशासनिक टीम ने सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित स्टोन क्रशर में छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान स्टोन क्रशर पर भैंसा-बुग्गी से अवैध खनन सामग्री खरीदी जा रही थी। टीम ने स्टोन क्रशर को अवैध खनन सामग्री खरीदने की धाराओं में सीज कर दिया है।
विज्ञापन

इन दिनों खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध होने के बावजूद सुल्तानपुर क्षेत्र की गंगा और बाणगंगा में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन करने वाले लोग सुबह होते ही अपनी भैंस-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रालियों को लेकर गंगा और बाणगंगा में उतर आते हैं और जमकर अवैध खनन कर सामग्री को महंगे दामों में स्टोन क्रशर में बिक्री कर चांदी काट रहे हैं। स्टोन क्रशर स्वामी भी अवैध खनन सामग्री को खरीदकर क्रशर पर तैयार कर रहे हैं। काफी समय से सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित कुछ स्टोन क्रशरों पर अवैध खनन सामग्री खरीदने की शिकायत लक्सर प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार मिल रही थी। अवैध खनन सामग्री खरीदने की सूचना पर उपजिलाधिकारी लक्सर पूरण सिंह नेगी, तहसीलदार सुनैना राणा टीम के साथ मंगलवार रात्रि करीब आठ बजे सुल्तानपुर क्षेत्र के निहेंदपुर सुठारी गांव के पास स्थित लिमरा स्टोन क्रशर पर पहुंचे और छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान क्रशर में भैंसा-बुग्गियों द्वारा अवैध रूप से खनन सामग्री खरीदी जा रही थी। इसके बाद टीम ने स्टोन क्रशर को सीज कर दिया।
विज्ञापन

निहेंदपुर सुठारी गांव स्थित लिमरा स्टोन क्रशर में भैंसा-बुग्गियों से अवैध खनन सामग्री खरीदी जा रही थी। इसके चलते लिमरा स्टोन क्रशर को अवैध खनन सामग्री खरीदने की धाराओं में क्रशर को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनैना राणा, तहसीलदार, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed