फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   STF caught a reward of one lakh

Roorkee News: एक लाख के इनामी को एसटीएफ ने दबोचा

Wed, 19 Jul 2023 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
STF caught a reward of one lakh
चेतक पुलिस पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी को एसटीएफ ने विकासनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन


अक्तूबर में एक कारोबारी की दुकान के आसपास बदमाश होने की जानकारी पर चेतक पुलिसकर्मी राजेंद्र सिंह व पंचम प्रकाश को मिली थी। दोनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। इस बीच पुलिस को देखकर बदमाश फरार होने लगे थे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने दोनों पर फायर कर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में मनव्वर उर्फ मोनू, शकील, फुरकान, साबिर, अताउर्रहमान, अदनान व नौशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जावेद फरार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया एक लाख रुपये के इनामी बदमाश जावेद निवासी ग्राम लंढौरा गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर एसटीएफ की टीम ने विकासनगर से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर लंढौरा गुर्जर से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट ने पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed