फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Srishti and Zoya topped in Rangoli competition

रंगोली प्रतियोगिता में सृष्टि और जोया रही अव्वल

Sun, 28 Aug 2022 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Srishti and Zoya topped in Rangoli competition
चमन लाल महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हुई रंगोली प्रतियोगिता में सृष्टि और जोया ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शनिवार को चमन लाल महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वाणिज्य विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष पंडित राम कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महाविद्यालय के आगामी दिनों में होने वाले नैक की टीम के दौरे लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगोली, गायन और नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में बीकॉम की छात्रा सृष्टि और जोया प्रथम स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में बीकॉम की छात्रा दीक्षांत, आकाश और यश प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह से नृत्य प्रतियोगिता में वैष्णवी और सलोनी प्रथम स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक डॉ. किरण शर्मा, डॉ. देव पाल, डॉ. श्वेता और डॉ. अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम रॉयल्स ग्रामीण टेनिस बॉल की ओर से शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेसी रश्मि चौधरी ने किया। सोलानी पार्क में शुरू प्रतियोगिता के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट हमारे देश का नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध खेल है। राज्य एवं केंद्र सरकार को इस खेल को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना चाहिए। इस अवसर पर अमन राजपूत, गुरविंदर सिंह, अंशुल आर्य, मन्नु सैनी आदि टीम के खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed