फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Spurred magician fierce railway personnel

मदारी कहने पर भड़के रेलवे कर्मी

Sun, 06 Dec 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 06 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रवर मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता का रविवार को नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने घेराव किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी पर दो दिन पूर्व निरीक्षण के दौरान रेलवे कर्मियों को मदारी कहने का आरोप लगाया। इससे पहले दूर संचार अभियंता ने बलियाखेड़ी से नजीबाबाद तक के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष दीपक बौराई के नेतृत्व में पहुंचे रेलवे कर्मियों का कहना था कि दो दिन पूर्व प्रवर मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता आरके चौधरी रुड़की रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। आरोप है कि उस दौरान कार्यों में गड़बड़ी पाए जाने पर रेलवे कर्मियों को उन्होंने मदारी कहा था। इससे नाराज कर्मियों ने रविवार को उनका घेराव किया। इस पर आरके चौधरी ने सफाई दी। साथ ही किसी तरह का अपशब्द कहने की बात से इनकार कर दिया। तब जाकर कर्मियों का गुस्सा शांत हुए। इस दौरान रेलवे कर्मियों ने ड्यूटी रोस्टर नहीं बनने से हो रही परेशानी, खलासियों की कमी, ईएसएम की कमी सहित अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। कर्मियों ने यह भी कहा कि कई बार कार्यालय के लिए सामान खरीदवा लिया जाता है, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया जाता है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रदर्शन करने वालों में शाखा सचिव दशरथ पासवान, यूथ शाखा अध्यक्ष विक्रम सिंह, शाखा सचिव मुनीश चौहान, ऋषिपाल ङ्क्षसह, उस्मान, रमेश डोगरा, इमरान, देशराज, यूसुफ आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed