{"_id":"681361dc677b14f7ef02985d","slug":"spraying-of-pesticides-started-in-kaliyar-roorkee-news-c-5-1-drn1027-678600-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कलियर में कीटनाशक दवा का छिड़काव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कलियर में कीटनाशक दवा का छिड़काव शुरू
विज्ञापन
पिरान कलियर क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इस कारण डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा बना हुआ है। सभासद राशिद, नाजिम त्यागी और मेहरुबा ने नगर पंचायत अध्यक्ष समीना और ईओ कुलदीप सिंह चौहान को पत्र देकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की थी।
अध्यक्ष समीना ने बताया कि मच्छरों से होने वाली परेशानियों और डेंगू व मलेरिया के खतरे को देखते हुए नगर में फॉगिंग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि एक-एक कर सभी वार्डों में कीटनाशक दवाओं और फॉगिंग का काम किया जा रहा है। साथ ही बरसात से पहले नालों की सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।