फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Special Train Updates Jabalpur Haridwar Puja Festival Special Train Schedule Changed Uttarakhand read All

उत्तराखंड: हरिद्वार-जबलपुर पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की तारीखों में बदलाव, फेरे भी घटाए, ये अपडेट भी जान लें

Mon, 21 Sep 2026 04:25 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 21 Sep 2026 04:25 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में हरिद्वार और जबलपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे के नए शेड्यूल के हिसाब से यात्रा की योजना बनानी होगी। रेलवे ने ट्रेन की शुरुआत की तारीख आगे बढ़ाने के साथ इसके संचालन के फेरों में भी कटौती की है।

विज्ञापन
Special Train Updates Jabalpur Haridwar Puja Festival Special Train Schedule Changed Uttarakhand read All
ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

त्योहारों के दौरान हरिद्वार से जबलपुर के बीच संचालित होने वाली पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन की तारीखों में रेलवे ने परिवर्तन किया है। अब 8 के बजाय 22 अक्तूबर से ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे ने ट्रेन के फेरे भी घटाए हैं।

विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 01703 - 04 जबलपुर - हरिद्वार - जबलपुर पूजा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अब 22 अक्तूबर से 20 नवंबर केे बीच दोनों ओर से 5 - 5 फेरे संचालित की जाएगी।

विज्ञापन


जबलपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 3ः30 पर रवाना होकर ट्रेन कटनी, दमोह, सागौर, बिना मलखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर, आगरा कैंट, अलीगढ़ खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी, रुड़की होते हुए अगले दिन दोपहर 2ः20 पर हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से प्रत्येक 23 अक्तूबर से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 3ः10 पर रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए ट्रेन अगले दिन शाम 4ः20 पर जबलपुर पहुंचेगी। ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों का आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...देहरादून क्राइम: पत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस को किया फोन; बोला-मैंने हत्या कर दी, वारदात के बाद पति फरार

वाराणसी से जम्मू मार्ग पर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन

लक्सर। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि त्योहारों के दौरान गाड़ी संख्या 04603 - 04 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा - वाराणसी - श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा 4 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक दोनों ओर से 9 - 9 फेरे संचालित की जाएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04609 - 10 जम्मूतवी - वाराणसी - जम्मूतवी 1 अक्तूबर से 27 नवंबर तक दोनों ओर से 9 - 9 फेरे संचालित की जाएगी। दोनों ट्रेनों को मुरादाबाद मंडल में प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed