फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Speakers presented their views in the seminar organized

निश्चित मात्रा से ज्यादा लेने पर नुकसान पहुंचाती है दवा : शहराज

Sat, 22 Jul 2023 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Speakers presented their views in the seminar organized
केएल डीएवी पीजी कॉलेज में कुमाऊं विवि के रसायन विभाग की ओर से मानव स्वास्थ्य पर दवाओं का खतरनाक प्रभाव विषय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि एक निश्चित मात्रा से ज्यादा लेने पर कोई भी दवा हमारे शरीर को भारी नुकसान पहुंचाती है।
विज्ञापन




शुक्रवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. मंजुल धीमान की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन संगोष्ठी में प्रो. डॉ. शहराज अली ने बताया कि कोई भी दवा अधिक मात्रा में लेने पर नुकसानदायक साबित होती है। उन्होंने डिक्लोफेनाक और मॉफीर्न के बारे में उदाहरण देकर समझाया कि कैसे यह ड्रग्स एक मात्रा तक मनुष्य को विभिन्न परेशानियों से छुटकारा दिलाती है। वहीं दूसरी ओर एक मात्रा से अधिक या उसका आदि होने की दशा में मनुष्य ही नहीं बल्कि पशु, पक्षियों को भी इससे नुकसान होता है। इस मौके पर व्याख्यान में नोडल अधिकारी डाॅ. तनवीर आलम, डाॅ. किरण भारती, डाॅ. अभिरुचि, प्रीति चौधरी, मेघा शर्मा, प्रियंका सिंह, विधि सैनी, तनु त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed