{"_id":"616d8d60a2ad77421a6f8ebb","slug":"spa-centers-running-without-police-verification-roorkee-news-drn393689813","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पुलिस सत्यापन के चल रहे शहर में स्पा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पुलिस सत्यापन के चल रहे शहर में स्पा सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शहर में बिना सत्यापन के स्पा और मसाज सेंटर संचालित हो रहे हैं। ऐसे 12 सेंटर हैं, जिनका सत्यापन नहीं कराया गया है। यहां काम करने वाली बाहरी युवतियों का भी सत्यापन नहीं हुआ है। पुलिस अब इनके संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
किराये पर रहने वाले लोगों के साथ पुलिस की निगाहें अब शहर में संचालित होने वाले स्पा और मसाज सेंटरों पर भी टिक गई है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली है कि शहर में संचालित होने वाले स्पा और मसाज सेंटरों पर अलग-अलग राज्यों की युवतियां काम कर रही हैं। इनका पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया गया है। सूचना मिली है कि इन स्पा और मसाज सेंटरों पर नाबालिग लड़कियों से भी काम करवाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्पा और मसाज सेंटरों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही संचालकों के मोबाइल नंबरों से लेकर इनकी लोकेशन तक की जानकारी जुटा रही है। अब तक की पुलिस जांच में पता चला है कि शहर में करीब 12 स्पा और मसाज सेंटर बिना पुलिस सत्यापन के चल रहे हैं। पुलिस इनके संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि स्पा और मसाज सेंटरों की जांच की जा रही है। इन पर काम करने वाली युवतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इन प्रदेशों की युवतियां कर रहीं काम
पुलिस की जांच में सामने आया है कि स्पा और मसाज सेंटरों पर झारखंड, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली की युवतियां काम कर रही हैं। इनमें से कई नाबालिग भी हैं, जिनसे अवैध तरीके से काम करवाया जा रहा है। इनको सेंटर संचालकों ने बिना सत्यापन के किराये पर कमरा भी दिलवा रखा है। कई सेंटरों में इनके रहने की अलग से व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
...तो स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार
स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा खूब पनप रहा है। देहरादून और हरिद्वार में इस तरह के मामले सामने आने के बाद रुड़की में संचालित स्पा सेंटर भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने स्पा सेंटरों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में स्पा सेंटरों का क्रेज है। अब प्रदेश में भी स्पा सेंटरों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार जैसे जिलों में पिछले कुछ वर्षों में स्पा सेंटरों की भरमार हो गई है। स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार भी तेजी से पनप रहा है। पिछले दिनों देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। पुलिस जांच में पता चला कि स्पा सेंटरों की आड़ में दूसरे प्रदेशों की बालिग और नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जाता है। इसके बाद रुड़की में भी संचालित स्पा सेंटरों की पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने पुलिस को स्पा सेंटरों की कुंडली खंगालने के निर्देश दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि रुड़की में भी कई स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।