{"_id":"584c315a4f1c1be15944b9cd","slug":"sp-sher-singh-rana-appeared-in-front-of-the-countryside","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी देहात के सामने उपस्थित हुआ शेर सिंह राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी देहात के सामने उपस्थित हुआ शेर सिंह राणा
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sat, 10 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांसद फूलन देवी हत्याकांड का मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा शनिवार को हाईकोर्ट दिल्ली के निर्देश पर एसपी देहात के सामने उपस्थित हुआ। पिछले दिनों हाईकोर्ट दिल्ली से जमानत मिलने के बाद शेर सिंह राणा जेल से रिहा हो गया था।
दिल्ली में सांसद फूलन देवी की गोली मारकर हत्या कने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने रुड़की के बीटी गंज निवासी शेर सिंह राणा को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया था। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शेर सिंह राणा को फूलन देवी की हत्या में दोषी मानते हुए उसे उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इस निर्णय पर शेर सिंह राणा ने हाईकोर्ट दिल्ली में अपील की। हाईकोर्ट ने पिछले दिनों उसकी जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उसे जमानत दे दी थी। जमानत पर जेल से रिहा होकर शेर सिंह राणा अपने घर रुड़की आ गया। हाईकोर्ट के निर्देश पर शनिवार को शेर सिंह राणा पुरानी कचहरी स्थित एसपी देहात मणिकांत मिश्रा के कार्यालय पर उपस्थित हुआ। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि हाईकोर्ट ने जमानत के समय आदेश दिए थे कि शेर सिंह राणा को साल में दो बाहर एसपी के समक्ष उपस्थित होना होगा। जिसमें एक बार दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह और जून माह का समय निर्धारित किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर शेर सिंह राणा शनिवार को उनके कार्यालय में उपस्थित हुआ।